Politicsछत्तीसगढ़

राहुल गांधी के छत्तीसगढ़ दौरे को लेकर डिप्टी सीएम अरुण साव का बड़ा बयान, कहा – शून्य पर आउट होगी कांग्रेस

रायपुर। लोकसभा चुनाव बेहद नजदीक है। प्रदेश में तीन चरणों में मतदान होने हैं। वहीं, 4 जून को मतगणना होगी। बता दें कि पहले चरण का चुनाव 19 अप्रैल को होना है, जिसे देखते हुए भाजपा और कांग्रेस के दिग्गज नेता लगातार प्रदेश का दौरा कर रहे हैं। वहीं, अब 13 अप्रैल को राहुल गांधी छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रहे हैं, जिसको लेकर अभी से ही सियासत गरमाने लगी है।

राहुल गांधी के छत्तीसगढ़ दौरे पर डिप्टी सीएम अरुण साव का बयान सामने आया है। डिप्टी सीएम ने कहा, कि देश और प्रदेश में कांग्रेस में भगदड़ मची है। नेता पार्टी छोड़ रहे, कोई चुनाव लड़ने को तैयार नहीं है।

डिप्टी सीएम अरुण साव ने आगे कहा कि राहुल गांधी की सभा का कोई लाभ नहीं मिलेगा। राहुल आएं और बताए- वादा पूरा क्यों नहीं किया। 5 साल में कितने वादे पूरे किए और कितने अधूरे रहे। राहुल गांधी बैंग लौटेंगे और कांग्रेस शून्य पर आउट होगी।

Related Articles

Back to top button