क्राइमछत्तीसगढ़

धारदार हथियार से लोगों को डरा रहा था युवक, पुलिस ने किया गिरफ्तार

रायपुर। देवेंद्र नगर इलाके में एक व्यक्ति धारदार चाकू के साथ गिरफ्तार हुआ है। थाना देवेंद्र नगर को सूचना प्राप्त हुई कि थाना क्षेत्रांतर्गत देवेंद्र नगर पंडरी शराब भट्टी के पास एक लडका चाकु अपने पास चाकु रखा है जो सभी आने जाने वाले लोगो को चाकू दिखाकर भयभीत कर रहा है।

जिस सुचना पर कार्यवाही करते हुये आलेख महानंद पिता देव चरण महानंद उम्र 21 साल पता आर व्ही एच कॉलोनी जय श्रीराम नगर डब्लू आर एस कॉलोनी खमतराई जिला रायपुर छ0ग0 को एक धारदार चाकु के साथ पकडा गया। अवैध रखे चाकु की जप्ती कार्यवाही करते हुये आरोपी विरूद्ध थाना देवेंद्र नगर में अपराध क्रमांक 151/2024 धारा -25,27 आर्म्स एक्ट अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को न्‍यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया

Related Articles

Back to top button