मनोरंजन

Bollywood: मां की मौत के दिन बेचैन सी थी जाह्नवी कपूर, मां ने रखा था सिर पर हाथ, बताया आखरी दिन क्या हुई थी बात…

मुंबई। बॉलीवुड दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी आज भले ही इस दुनिया में नहीं है, लेकिन वो आज भी अपने परिवार और फैंस के दिलों में जिंदा हैं। श्रीदेवी हिंदी सिनेमा की पहली फीमेल सुपरस्टार थीं।

उनके लिए कहा जाता है कि वो अपनी आंखों से अभिनय करती हैं। श्रीदेवी अपने डांस के लिए भी जानी जाती हैं। श्रीदेवी का अचानक मौत की खबर ने पूरी इंडस्ट्री को हिलाकर रख दिया था। श्रीदेवी की मौत का सबसे ज्यादा सदमा उनकी बेटी जाह्नवी कपूर को लगा था। जाह्नवी कई महीनों तक मां के निधन के सदमे से निकल नहीं पाई थीं। जाह्नवी ने बताया था कि निधन से एक रात पहले उनकी मां से उनकी आखिरी बार क्या हुई थी।

दरअसल, साल 2018 में श्रीदेवी बोनी कपूर के भतीजे अर्जुन मारवाह की शादी में शामिल होने के लिए दुबई गई थीं। वहीं, शादी के बाद ही जब वो होटल में गईं वहीं, पर बाथटब में डूबने से उनकी मौत हो गई थी। ऐसे में जाह्नवी कपूर ने वोग इंडिया को दिए इंटरव्यू में बताया था कि उनकी मां श्रीदेवी से आखिरी बार क्या बात हुई थी। जाह्नवी ने बताया था, ‘उन्हें उस रात नहीं नहीं आ रही थी और अगले दिन उनकी फिल्म ‘धड़क’ की शूटिंग थी। ऐसे में वो अपनी मां श्रीदेवी के कमरे में गई और उनसे कहा कि मुझे सुला दीजिए। लेकिन उस वक्त श्रीदेवी पैकिंग में बिजी थीं क्योंकि उन्हें अगले दिन दुबई जाना था। ये देखकर जाह्नवी अपने कमरे में आ गईं। जब श्रीदेवी अपनी पैकिंग पूरी करके जाह्नवी के कमरे में आईं तो वो आधी नींद में आ चुकी थीं। इसके बाद भी उन्होंने अपना हाथ बेटी के सिर पर रखा और सहलाया।’

Related Articles

Back to top button