क्राइमछत्तीसगढ़

शादी का झांसा देकर नाबालिग के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार…

जांजगीर चांपा। नाबालिक बालिका को शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण करने वाला फरार आरोपी को महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया। अकलतरा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मामलें में खुलासा किया है। पुलिस ने बताया कि युवक ने एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया है जिसके खिलाफ आईपीसी की धारा 363, 366, 376 (2) (N), भादवि 6 पाक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। नाबालिक पर घटित अपराध को गंभीरता से लेते हुए टीआई ने तत्काल आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया है।

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि पीड़िता को आरोपी द्वारा शादी का प्रलोभन देकर जबरन दैहिक शोषण किया है। रिपोर्ट पर आरोपी के विरुद्ध दिनांक 26.02.2024 को थाना अकलतरा में धारा 376 (२)(N), भादवि 6 पाक्सो एक्ट भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

नाबालिक बालिका पर घटित अपराध को गंभीरता से लेते हुए विवेक शुक्ला पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेंद्र कुमार जायसवाल के मार्गदर्शन में आरोपी की पतासाजी हेतु थाना स्तर से टीम गठित किया गया। प्रकरण के आरोपी घटना दिनांक से फरार था जिसकी पुलिस द्वारा लगातार पतासाजी की जा रही थी, सायबर सेल से प्राप्त आरोपी के मोबाइल लोकेशन के आधार पर आरोपी अमित कश्यप निवासी पचरी थाना अकलतरा को सोलापुर पुर्णे महाराष्ट्र से पकड़ा जिसको घटना के संबंध पूछताछ किया गया जो जुर्म स्वीकार किए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर दिनांक 05.04.24 को न्यायिक रिमांड में भेजा गया है। उपरोक्त कार्यवाही मे निरीक्षक दिनेश कुमार यादव थाना प्रभारी अकलतरा, सउनि अरूण सिह, प्र.आर. शरीफुद्दीन खान, आरक्षक विवेक ठाकुर, दीपक कश्यप का सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button