Breaking Newsछत्तीसगढ़

Breaking news: गुंडे बदमाशों के खिलाफ लापरवाही बरतने को लेकर महिला टीआई निलंबित, शिकायत के बावजूद नहीं करती थी एफआईआर दर्ज

बिलासपुर। शिकायत मिलने के बाद भी अपराध दर्ज नहीं करने वाली बिलासपुर जिले की एक महिला थाना प्रभारी पर बड़ी कार्रवाई की गई है। जिले के एसपी रजनेश सिंह ने तोरवा थाना प्रभारी अंजना केरकेट्टा को निलंबित कर दिया है। उन पर अपने कार्य में लापरवाही बरतने का आरोप है।

मिली जानकारी के अनुसार बीते दिनों तोरवा थाना क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 41 में कुछ बदमाशों में जमकर उत्पात मचाया था। 40 से 50 की संख्या में युवक मोहल्ले में गाली-गलौच करते हुए घरों के सामने रखी कार,बाइक, कूलर,बिजली के मीटर तोड़ दिए। मोहल्ले वालों ने इसकी शिकायत 3 अप्रैल की रात तोरवा थाना पहुंचकर की थी, लेकिन उन्होंने अपराध दर्ज करने से मना कर दिया।

मामले की जानकारी जब एसपी को मिली तो तोरवा थाना प्रभारी अंजना केरकेट्टा को निलंबित कर दिया। साथ ही मामले की जांच के लिए एडिशनल एसपी सिटी उमेश कश्यप को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है।

Related Articles

Back to top button