Social media: समुद्र किनारे मिला अजीबोगरीब जीव, विडियो देखकर आप भी हो जायेंगे हैरान…

समुद्र किनारे अक्सर लोग बिना चप्पल-जूते पहने टहलते हैं. वो इतनी आराम से घूमते फिरते हैं, इस बात से बेफिक्र कि रेत में कोई भी ऐसा जीव हो सकता है जो उन्हें काट सकता है या नुकसान पहुंचा सकता है.
आपको लगेगा कि रेत इतनी साफ और स्थिर है कि वहां कोई ऐसी चीज नहीं हो सकती. पर हाल ही में एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें समुद्र (Weird beach creature video) के किनारे शख्स को एक ऐसा जीव मिला, जो बेहद अजीबोगरीब था और वो रेत के नीचे दबा हुआ था. उसने सिर थोड़ा सा बाहर निकाला, पर जैसे ही उसका पूरा शरीर शख्स के सामने आया, उसे देखकर उसके होश उड़ गए.
ट्विटर अकाउंट @AMAZlNGNATURE पर अक्सर हैरान करने वाले वीडियोज पोस्ट किए जाते हैं. हाल ही में ऐसा ही एक वीडियो शेयर किया गया है जिसमें एक कीड़ा (Beach Worm video) रेत के अंदर मौजूद नजर आ रहा है. पर उसे पहली बार में देखने के बाद आपको वो ऐसा नहीं लगेगा, जैसे दूसरी बार में नजर आएगा. वीडियो के साथ बताया गया है कि इस कीड़े का नाम Australonuphis है, जिसे बीच वर्म (Beach worm) के नाम से भी जाना जाता है.
देखें वीडियो…
शख्स ने बीच पर अपने हाथों में एक छोटी सी मछली पकड़ी और रेत पर उसे छुआने लगा. जैसे ही मछली रेत से छुई, अंदर से एक कीड़ा बाहर आया. पहले तो वो गोजर जैसा छोटा लग रहा था, पर शख्स ने उसे जैसे ही खींचकर बाहर निकाला, उसका पूरा साइज देखकर हैरान हो गया. वो कई 2-3 फीट लंबा लग रहा है. इतने बड़े साइज होने की उम्मीद नहीं थी, पर बाहर निकलते ही उसका साइज पूरा देखकर सोशल मीडिया यूजर्स भी हैरान लग रहे हैं.
इस वीडियो को 1 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं जबकि कई लोगों ने कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दी है. एक ने कहा कि ये जीव देख नहीं सकते, पर इनकी सूंघने और महसूस करने की शक्ति कमाल की होती है. एक ने कहा कि ये देखकर तो डर ही लग गया. एक ने कहा कि ये बेहद लंबा और दिखने में काफी डरावना है. एक ने कहा कि ये देखकर बीच पर जाने की खुशी खत्म हो जाएगी.




