मनोरंजन

Bollywood: आमिर खान की एक्स वाइफ बोलने को लेकर किरण राव का बयान, कही ये बात…

मुंबई। किरण राव बीते दिनों अपनी फिल्म ‘लापता लेडीज’ को लेकर चर्चा में थी। इस फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला है। दर्शकों के साथ-साथ कई सितारों ने भी फिल्म की सराहना करते हुए सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है। इसी बीच हाल ही में किरण लंबे समय के बाद लखनऊ आईं। उनकी पढ़ाई-लिखाई इसी शहर में हुई थी। उन्होंने इस मौके पर अपने और आमिर के रिश्ते को लेकर काफी कुछ बात की।

किरण राव ने बातचीत के दौरान इसपर जवाब दिया कि जब लोग उन्हें आमिर खान की पूर्व पत्नी बुलाते हैं, तो उन्हें कैसा लगता है। किरण ने कहा, ‘सच कहूं तो मैं इससे परेशान नहीं होती हूं। मैं अब कुछ हद तक अपनी पहचान बनाए रखने की आदी हो गई हूं। मैं अपनी क्षमताओं और अपने व्यक्तित्व को लेकर काफी सुरक्षित महसूस करती हूं।’ उन्होंने आगे कहा, ‘मैं इस बात पर काबू तो नहीं पा सकती कि लोग मेरे बारे में क्या सोचते हैं, लेकिन मैं इससे खुद को परेशान नहीं होने देती हूं।’

किरण राव, आमिर खान की दूसरी पत्नी थीं। दोनों का एक बेटा आजाद है। साल 2021 में आमिर और किरण ने अलग होने का फैसला लिया था। आपसी सहमति के साथ दोनों ने एक-दूसरे को तलाक दिया था। हालांकि, तलाक के बाद भी दोनों कई बार एक साथ नजर आए थे। किरण के लिए तलाक के बाद का समय काफी मुश्किल भरा था। आमिर से रिश्ता टूटने के बाद उन्हें जमकर ट्रोल किया गया था। किरण अब खुद को काफी मजबूत बना चुकी हैं। उन्हें अब लोगों की राय से कोई फर्क नहीं पड़ता। वे अपने अच्छे काम के दम पर फिल्मी दुनिया में अपना नाम कमा रही हैं।

किरण राव निर्देशन के साथ-साथ फिल्मों का निर्माण भी करती हैं। वे ‘लापता लेडीज’ की निर्देशक और निर्माता दोनों थीं। इसके अलावा वे ‘लाल सिंह चड्ढा’, ‘दंगल’, ‘सीक्रेट सुपरस्टार’ और ‘पीपली लाइव’ जैसी कई फिल्मों का निर्माण भी कर चुकी हैं।

Related Articles

Back to top button