Politicsछत्तीसगढ़

पूर्व सीएम के बैलेट से चुनाव वाले बयान पर सीएम साय ने कसा तंज, कहा- पहले 384 प्रत्याशी हो जाएं फिर बैलेट पेपर की बात करें

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में पहले चरण का चुनाव बेहद नजदीक है। ऐसे में प्रदेश में कभी पूर्व सीएम भूपेश बघेल कभी नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत, तो कभी कांग्रेस के प्रभारी सचिव के आरएसएस पर दिए गए बयान पर राजनीति तेजी से गरमा रही है। इसी बीच पूर्व सीएम के बैलेट से चुनाव कराने वाले बयान पर सीएम साय ने तंज कसा है।

राजनांदगांव में बैलेट से चुनाव कराने के पूर्व सीएम बघेल के बयान पर सीएम विष्णुदेव साय ने ‘ना नौ मन तेल होगा न राधा नाचेगी…’ कहावत का तंज कसते हुए कहा, कि पहले 384 प्रत्याशी हो जाएं फिर बैलेट पेपर की बात करें। जब उनके पक्ष में रिजल्ट आता है तो EVM में कोई खराबी नहीं होती है। जब उनकी हार हो जाती है तो EVM खराब हो जाता है। ऐसा नहीं होना चाहिए।

सीएम विष्णुदेव साय ने कहा, कि कांग्रेस में कई लठैत प्रत्याशी हैं। बिलासपुर में भी एक लठैत प्रत्याशी है, ये बहुत लट्ठ का बात करते हैं। कांग्रेसियों का दिमाग खराब हो गया है। इनको मजा चखाना है। भ्रष्टाचारी कांग्रेसियों को सबक सिखाना है। विधानसभा में सबक चखाए अब लोकसभा में सबक सिखाना है। सीएम ने आगे कहा कि भाजपा में सांय सांय वोट करना है, कांग्रेस को बाय बाय करना है।

Related Articles

Back to top button