श्रीदेवी की बायोपिक को लेकर बोले बोनी कपूर, कहा – जब तक जिंदा हूं नहीं बनने दूंगा, जानिए पूरा माजरा…

मुंबई। एक्ट्रेस श्रीदेवी ना सिर्फ अपनी खूबसूरती बल्कि अपने दिलकश अंदाओं से दर्शकों का दिल जीत लेती थी। उन्होंने अपनी लाइफ में 300 से ज्यादा फिल्में की है। उनके इस अंदाज पर बोनी कपूर फिदा हो गए थे।
हाल ही में बॉलीवुड प्रोड्यूसर बोनी कपूर को लेकर एक अपडेट सामने आया है। दरअसल, बोनी कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म मैदान की रिलीज के इंतजार में हैं। इस बीच उनसे एक इंटरव्यू के दौरान श्रीदेवी की बायोपिक को लेकर सवाल किया गया। जिस पर एक्टर ने जवाब देते हुए कहा कि वह जब तब जिंदा है,एक्ट्रेस पर बायोपिक नहीं बनने देंगे।
आपको बता दें कि अपने करियर में चांदनी, खुदा गवाह, लाडला और इंग्लिश-विंग्लिश जैसी कई शानदार फिल्मों में काम किया है। अपनी प्रोफेशन लाइफ के साथ-साथ वह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी चर्चा में रही हैं। कुछ समय से एक्ट्रेस पर बायोपिक बनने की बात सामने आ रही थी, लेकिन एक्ट्रेस के पति फिल्ममेकर का अब इस बात पर गुस्सा फूटा है।
बोनी कपूर और श्रीदेवी की लव स्टोरी के बारे में तो शायद ही कोई हो, जिसने ना सुना हो। लेकिन इन दिनों बोनी पहली बार खुलकर अपने दिल की बात कह रहे हैं। बीते कुछ समय से वह अपनी पत्नी और परिवार को लेकर कई राज से पर्दा उठा चुके हैं। एक्ट्रेस के निधन के बाद फैंस उनकी स्टोरी को बड़े पर्दे पर देखना चाहते हैं। लेकिन बोनी को ये बात कतई मंजूर नहीं।
जानकारी के मुताबिक बोनी कपूर ने अपने हालिया इंटरव्यू में कहा, ‘श्रीदेवी काफी रिसर्व नेचर की इंसान थीं और उनकी लाइफ को प्राइवेट में रखना उन्हें अच्छा लगता था. आज वो नहीं हैं लेकिन आज भी ऐसा ही रहना चाहिए. उन्होंने बताया कि शायद ही फिल्म की बायोपिक बनेगी और जब तक मैं जिंदा हूं मैं कभी ये बायोपिक बनने नहीं दूंगा।
फिल्ममेकर बोनी कपूर इन दिनों अपनी फिल्म मैदान का जमकर प्रमोशन कर रहे हैं उन्होंने अपने प्रमोशन के दौरान ही एक इंटरव्यू में पत्नी श्रीदेवी की लाइफ पर बायोपिक बनने पर अपनी राय रखी थी. बोनी अक्सर श्रीदेवी को यादकर इमोशनल हो जाते हैं.आज भी उनकी कमी खलती है. 2018 में श्रीदेवी का निधन हो गया था. बोनी ने श्रीदेवी से दूसरी शादी की थी. उनकी दो बेटियां, जाह्नवी और खुशी कपूर हैं
बता दें कि जल्द ही बोनी कपूर की फिल्म ‘मैदान’ सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। अजय देवगन इस फिल्म में एक कोच की भूमिका में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म को बोनी कपूर प्रोड्यूस कर रहे हैं।



