उत्तर प्रदेशक्राइमदेश विदेश

घर घुसकर नाबालिग से दुष्कर्म, मौके पर पकड़ा गया आरोपी, तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

पीलीभीत। परिजन की गैर मौजूदगी में आरोपी युवक ने घर में घुसकर किशोरी से दुष्कर्म किया। घर लौटे परिजनों ने आरोपी को मौके पर पकड़ लिया। जानकारी पर आरोपी के भाइयों ने पीड़ित के घर में घुसकर गाली-गलौज व मारपीट की। पुलिस ने किशोरी की मां की तहरीर पर तीन आरोपियों पर केस दर्ज किया है।

घटना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की है। किशोरी की मां ने बताया कि वह और घर के अन्य सदस्य 15 मार्च को गांव मेंं ही रिश्तेदारी में शादी समारोह में शामिल होने गए थे। घर में उसकी 17 वर्षीय पुत्री अकेली थी। आरोप है कि गांव के युवक ने उसकी पुत्री को फोन कर संबंध बनाने को कहा। बाद में जबरिया घर में घुसकर उसकी पुत्री से दुष्कर्म किया। शादी समारोह से लौटने पर परिजनों ने आरोपी को मौके पर पकड़ लिया। कोतवाल संजीव कुमार शुक्ला ने बताया कि तहरीर पर तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। किशोरी को मेडिकल को भेजा गया है।

Related Articles

Back to top button