यातायात पुलिस को मिलेगी राहत, धूप और गर्मी के चलते दी जा रही ये सुविधाएं…

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के यातायात पुलिस कर्मियों के राहत भरी खबर सामने आई है। भीषण गर्मी से बचाव के लिए सड़क पर ड्यूटी कर रहे यातायात पुलिस कर्मियों को राहत पहुचाने के संबंध में मुख्यालय से आदेश जारी किया गया है। आदेश में कहा गया कि गर्मी, सर्दी अथवा बरसात सभी प्रकार के मौसम में यातायात कर्मी चौराहों/तिराहों पर खडे होकर यातायात का संचालन करते हैं। इसी को देखत हुए मुख्यालय द्वारा विशेष कदम उठाये जाने का आदेश जारी किया गया है।
मिलेगी ये सुविधाएं
कुछ समय अन्तराल के बाद ड्यूटी स्थल पर आराम दिया जाना।
प्रत्येक चौराहे/तिराहे अथवा ड्यूटी स्थल पर पेय जल की उचित व्यवस्था किया जाना।
धूप से बचाव के लिए छाते की व्यवस्था किया जाना।
दिन में भोजन करने का समय निर्धारित कर भोजन हेतु समय से छोडा जाना।
स्वास्थ्य ठीक न लगने पर छुट्टी रेस्ट की उचित व्यवस्था किया जाना।
अधिक पसीना निकलने पर पानी के साथ ग्लुकोज आदि भी उपलब्ध कराया जाना।
जिन चौराहों पर ट्रैफिक सिग्नल की व्यवस्था है, वहाँ यातायात को सिग्नल के द्वारा संचालित कराया जाना।
यदि संभव हो तो प्रत्येक प्वांइट पर कर्मियों की संख्या सामान्य से अधिक कर आराम दिया जाना।
यातायात निदेशालय द्वारा जनपदों को पर्याप्त संख्या में फेस मास्क व गोगल्स के क्रय हेतु धनराशि उपलब्ध कराई गयी थी।
यातायात कर्मियों को फेस मास्क व गोगल्स आवंटित किए जायें।




