बिट्टू बजरंगी की दबंगई, लाठी से की युवक की पिटाई, वीडियो हो रहा वायरल

हरियाणा। हरियाणा के नूंह में हुई हिंसा के आरोपी राजकुमार पांचाल उर्फ बिट्टू बजरंगी की दबंगई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, बिट्टू बजरंगी गली में एक युवक को लाठी से पीट रहा है। इस दौरान वहां एक पुलिसवाला भी दिखाई दे रहा है, लेकिन वह युवक को बचाने की बजाय खड़े-खड़े तशामा देखता रहता है। बताया जा रहा है कि बिट्टू बजरंगी ने युवक की पिटाई का ये वीडियो व्हाट्सऐप स्टेटस पर भी लगाया था। किसी ने इसे डाउनलोड कर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, यह वीडियो एक अप्रैल का है। पीड़िता युवक फरीदाबाद के सरूरपुर का रहने वाला है। उस पर आरोप था कि उसने अपने पड़ोस की 2 नाबालिग लड़कियों को चॉकलेट देकर अपने घर बुलाया था। स्थानीय लोगों को शक था कि वह उनका यौन शोषण करना चाहता था। इसी के चलते उन्होंने उसे पकड़कर बिट्टू बजरंगी के हवाले कर दिया।
बजरंगी, जिसके खिलाफ पहले से ही कई एफआईआर दर्ज हैं, पुलिस के सामने एक व्यक्ति की पिटाई कर रहा है. वीडियो में दिख रहा पुलिसकर्मी रोकने की बजाय देख रहा है,
सरकार की ओर से इस दंगाई को सुरक्षा दी गई है




