क्राइमदेश विदेश

साइबर ठगो का नया जुगड़, बैंक KYC के नाम पर भेज रहे लिंक, क्लिक करते ही पैसे गायब

नई दिल्ली। इन दिनों स्कैमर कई अलग-अलग तरीकों से लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं। कभी बैंक कस्टमर्स को SMS या ईमेल के जरिए लिंक भेजकर को फोन हैक कर स्कैमर अकाउंट से पैसे चट कर ले रहे हैं। बता दें कि स्कैमर द्वारा भेजे गए लिंक पर क्लिक करते ही कस्टमर एक फर्जी वेबसाइट पर रिडायरेक्ट हो जाते हैं, जो उनके बैंक अकाउंट की जानकारी चुराने की कोशिश करती है।

कस्टमर्स ध्यान दें कि बैंक कभी भी केवाईसी अपडेट करने के लिए लिंक नहीं भेजते हैं। इसलिए अगर कोई बैंक अधिकारी बनकर आपसे कोई पर्सनल डिटेल मांगता है तो उसे कुछ भी न बताएं। नहीं तो आप ठगी का शिकार हो सकते हैं। ऐसे में अपना मोबाइल और पर्सनल डेटा किसी के साथ शेयर न करें।

अगर आपको KYC अपडेट करवाना है तो इसके आप सिर्फ अपने बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट या ऑरिजनल ऐप का इस्तेमाल करने की कोशिश करें। साथ ही अपने बैंक अकाउंट के लिए स्ट्रॉन्ग पासवर्ड और टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन का इस्तेमाल करें।

अगर कभी आप धोखाधड़ी का शिकार हो जाते हैं, तो सबसे पहले नजदीकी पुलिस स्टेशन में रिपोर्ट दर्ज कराएं। इसके अलावा साइबर अपराध की जानकारी www.cybercrime.gov.in पर दें। साथ ही ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी के मामले में 1930 डायल कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button