Breaking Newsदेश विदेशमध्यप्रदेश

Breaking news: भीषण सड़क हादसा, 30 यात्री घायल, 12 की हालत गंभीर

मुरैना। मध्य प्रदेश के मुरैना से सड़क हादसे की एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां एक भीषण सड़क हादसे में 30 से यात्री घायल हो गए हैं और 12 से ज्यादा यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे की खबर मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, आगरा-दिल्ली नेशनल हाइवे पर सिविल लाइन थाना के सिकरोदा नहर के पास एक यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में बस में सवार करीब 30 से ज्यादा यात्री घायल हो गए। वहीं इनमे से 12 यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे की सुचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया है। बता दें कि, बस में सवार सभी यात्री ग्वालियर से मेंहदीपुर बालाजी के दर्शन करने के लिए जा रहे थे।

Related Articles

Back to top button