क्राइमछत्तीसगढ़

Gariyaband – रेत खनन के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी, तीन चेन माउंटेन मशीन सील

गिरीश गुप्ता राजिम। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में अवैध रेत खनन के खिलाफ अभियान जारी है। इस कार्रवाई में तीन चेन माउंटेन मशीन सील कर दिए गए हैं। बता दें कि गरियाबंद जिले के राजिम में खनिजों के अवैध खनन एवं परिवहन में संलिप्त लोगों के विरूद्ध कार्रवाई का व्यापक अभियान जारी है।

जानकारी के मुताबिक राजिम के परसदा जोशी में चल रहे अवैध रेत उत्खनन में खनिज विभाग के साथ SDM अर्पिता पाठक मौके पर पहुंच कर कार्रवाई की। वहीं अवैध रेत उत्खनन को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। बता दें कि प्रशासन इस अवैध रेत खनन में लगातार कार्रवाई कर रही है।

Related Articles

Back to top button