छत्तीसगढ़

तेंदुए का आतंक, बछड़े को बनाया शिकार

गरियाबंद। मामला छुरा क्षेत्र के ग्राम कुड़ेरादादर का है जहां कल रात गांव के समीप रावणभाठा के पास तेंदुए ने गाय के एक बछड़े को अपना शिकार बनाया।
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम कुड़ेरादादर के कृषक कोमल राम जगत के एक बछड़े को तेंदुआ उठाकर ले जा रहा था लेकिन कृषक एवं ग्रामीणों के द्वारा तेंदुए को आवाज देते हुए दौड़ाया गया जिससे तेंदुआ बछड़े को छोड़कर जंगल की ओर चला गया।

लेकिन तेंदुए के हमले से बछड़ा लहुलुहान हो गया था जिससे बछड़े की मृत्यु हो गई। वहीं कृषक के द्वारा वन विभाग को खबर की गई जिसके बाद वन विभाग के अधिकारी पहुंचे और पोस्ट माडम के बाद पंचनामा कर आगे की कार्यवाही की बात कही गई।बताते चलें कि कुछ दिन पहले ही ग्राम कुड़ेरादादर में गांव के समीप पेड़ पर तेंदुआ देखा गया था जिसे वन विभाग के अधिकारियों की मदद से जंगल की ओर भगाया गया था।

Related Articles

Back to top button