क्राइमछत्तीसगढ़

देसी कट्टे के साथ आरोपी गिरफ्तार, है आदतन बदमाश

अंबिकापुर। सरगुजा जिले की गांधीनगर पुलिस ने देसी कट्टा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि गिरफ्तार किया गया आरोपी आदतन बदमाश है, जिसके खिलाफ पहले भी कई थानों में मामले दर्ज हैं। ऐसे में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की है।

दरअसल आचार संहिता के कड़ाई से पालन करने के लिए सरगुजा पुलिस के द्वारा आउटर इलाकों में चेक पोस्ट लगाए गए हैं। ऐसे में अंबिकापुर से सूरजपुर सीमा क्षेत्र में लगाए गए चेक पोस्ट को मुखबीर से सूचना मिली कि नीले रंग की स्कूटी में जा रहे शख्स के पास देसी कट्टा है। ऐसे में पुलिस ने जब युवक को रुकवा कर पूछताछ शुरू की गई, तो वह हड़बड़ा कर भागने की कोशिश करने लगा। ऐसे में पुलिस ने जब युवक को पकड़ा तो उसके पास से एक देसी कट्टा बरामद किया गया है।

वहीं पकड़ा गया युवक संजीत पाल बताया जा रहा है जो कि आदतन बदमाश किस्म का है। इसके खिलाफ अलग-अलग इलाकों के थानों में कई अपराध दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी के पास से एक मोबाइल फोन एक देसी कट्टा समेत स्कूटी जब्त की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button