मनोरंजन

Bollywood: ‘क्रू’ के लिए रिमेक किया गया ‘ चोली के पीछे क्या है, ‘ सिंगर अरुण इला ने कही ये बात…

मुंबई। तब्बू, करीना कपूर और कृति सेनन अभिनीत फिल्म ‘क्रू’ रिलीज को तैयार है। इस फिल्म में ‘खलनायक’ के चर्चित गाने ‘चोली के पीछे क्या है’ को रिक्रिएट किया गया है।
‘खलनायक’ में यह गाना माधुरी दीक्षित पर फिल्माया गया था, वहीं क्रू में इसे करीना कपूर पर फिल्माया गया है। मूल गाने को अलका याग्निक और इला अरुण ने गाया है। अब जब इला अरुण को इस गाने को रिक्रिएट किए जाने की खबर लगी है तो उन्होंने इस पर प्रतिक्रिया दी है।

मशहूर गायिका इला अरुण यह जानकर हैरान रह गईं कि उनके चर्चित गाने ‘चोली के पीछे क्या है’ को करीना कपूर, कृति सेनन और तब्बू की आगामी फिल्म ‘क्रू’ के लिए रिक्रिएट किया गया है। इला ने कहा कि रीमिक्स वर्जन से वह हैरान हैं। मूल रूप से 1993 की फिल्म ‘खलनायक’ में यह गाना दिखाया गया था। आज भी इसे सुना जाता है। अपनी आकर्षक धुन और विवादास्पद लिरिक्स के लिए इसे आज भी याद किया जाता है।

एक मीडिया बातचीत के दौरान इला ने कहा, ‘सबसे पहले मैं यह साफ कर दूं कि टिप्स के साथ मेरे बहुत अच्छे ताल्लुक हैं। उन्होंने, गाने के लॉन्च से सिर्फ पांच मिनट पहले मुझे फोन किया और मुझसे आशीर्वाद मांगा। मैं उन्हें आशीर्वाद देने के अलावा और कर भी क्या सकती थी? लेकिन, मैं सुनकर हैरान रह गई। हालांकि, उनसे ये नहीं पूछ सकी कि आपने ऐसा क्यों किया? इसलिए गाने पर मेरी प्रतिक्रिया बिल्कुल वैसी ही है. जैसी अलका याग्निक की थी।

Related Articles

Back to top button