Politicsछत्तीसगढ़

कांग्रेस को बड़ा झटका, महापौर ने कई पार्षदों के साथ भाजपा में हुए शामिल

जगदलपुर। पहले चरण के चुनाव के आखिरी दिन आज बस्तर भाजपा प्रत्याशी महेश कश्यप का नामांकन दाखिल किया गया है। भाजपा प्रत्याशी के नामांकन में खुद सीएम विष्णुदेव साय भी शामिल हुए। नामांकन से पहले भाजपा ने एक बृहद कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमें जगदलपुर में कांग्रेस की महापौर सफीरा साहू कई पार्षदों के साथ भाजपा में शामिल हो गईैं हैं।

भाजपा प्रत्याशी महेश कश्यप के नामांकन सभा में सीएम विष्णु देव साय ने भाजपा ज्वाइन करने वाले कांग्रेस नेताओं का स्वागत किया है। जगदलपुर में कांग्रेस की महापौर सफीरा साहू समेत कई पार्षद भाजपा में शामिल हो गए हैं। वहीं महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष कमल झज्ज ने भी भाजपा प्रवेश कर लिया है। इनके साथ ही वरिष्ठ कांग्रेसी यशोदा राव भाजपा में शामिल हुए, छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस के भरत कश्यप हजार समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हुए हैं।

इस दौरान सीएम ने उनका स्वागत करते हुए कहा कि भाजपा प्रत्याशी को जिताना है और कांग्रेस की जमानत जप्त करवाना है। सीएम साय ने कहा कि भाजपा सरकार ने आते ही अपने वादे पूरे किए। वहीं कांग्रेस ने जनता को लूटा है। बस्तर के आदिवासियों को योजनाओं का लाभ मिलेगा। बस्तर में आदिवासियों के विकास के लिए हर सहयोग करने को तैयार हैं। मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार विकास के लिए हर सहयोग करने को तैयार है।

प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भारतीय जनता पार्टी की जनसभा में शामिल हुए। भाजपा की जनसभा में 1000 से अधिक लोगों के भाजपा में शामिल हुए हैं। कांग्रेस कार्यकर्ता पूर्व कर्मचारी सहित सामजिक संगठन के नेता भी मुख्यमंत्री के सामने भाजपा में शामिल हुए।

Related Articles

Back to top button