Politicsदेश विदेशमध्यप्रदेश

कांग्रेस को एक और झटका, पूर्व विधायक ने दामन छोड़ा, थामा बीजेपी का हाथ

जबलपुर। लोकसभा चुनाव 2024 से पहले कांग्रेस को झटका लगने का सिलसिला थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। अलग-अलग राज्यों से रोजाना कांग्रेस नेताओं के पार्टी छोड़ने की खबरें सामने आ रही है। इसी कड़ी में खबर आ रही है कि पाटन सीट से पूर्व कांग्रेस विधायक जल्द ही भाजपा का दामन थामने वाले हैं। इस बात की जानकारी पाटन विधायक अजय विश्नोई ने दी है।

मिली जानकारी के अनुसार पाटन विधायक अजय विश्नोई ने ट्वीट करके जानकारी दी है कि पाटन विधानसभा के पूर्व विधायक भाई नीलेश अवस्थी भी बहुत जल्दी भाजपा प्रत्याशी भाई आशीष दुबे की मदद करने भाजपा में शामिल होने जा रहे हैं। उन्हे विश्वास हैं कि भाजपा पाटन से आगामी विधानसभा में उन्हे चुनाव लड़ाएगी।

बता दें कि कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव 2023 में पाटन सीट से चुनावी मैदान में उतारा था, लेकिन उन्होंने भाजपा उम्मीदवार अजय बिश्नोई से हार का सामना करना पड़ा था। अजय बिश्नोई ने उन्हें करीब 30000 से अधिक वोटों से हरा दिया था।

गौरतलब है कि कांग्रेस पार्टी में टिकट वितरण के बाद से घमासान मचा हुआ है। जहां एक ओर टिकट कटने से कई नाराज नेता पार्टी छोड़ रहे हैं तो दूसरी ओर सम्राट सारस्वत को बालाघाट से चुनावी मैदान में उतारे जाने से स्थानीय विधायक नाराज हो गए हैं। सम्राट चौधरी को टिकट देने के बाद से नाराज विधायक विक्की पटेल ,अनुभा मुंजारे,संजय उईके दिल्ली पहुंच गए हैं और प्रत्याशी बदलने की मांग कर रहे ​हैं।

Related Articles

Back to top button