मनोरंजन

Bollywood: शादी के बंधन में बंधी तापसी पन्नू, पति संग मनाई होली, जानिए किससे की शादी

नई दिल्ली। तापसी पन्नू बीते कई दिनों से अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं. बीते सोमवार को आई न्यूज18 शोशा की एक रिपोर्ट के अनुसार तापसी पन्नू उदयपुर में अपने लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड मैथियास बो संग शादी के बंधन में बंध गई हैं.

हालांकि, अभी तक कपल की तरफ से इस खबर पर कोई रिएक्शन नहीं दिया गया है, लेकिन तापसी की शादी के बाद उनके करीबी दोस्त अभिलाष थपलियाल ने एक्ट्रेस संग होली की कई तस्वीरें साझा की हैं और इन तस्वीरों के सामने आते ही फैंस ने एक्ट्रेस की मांग में ‘सिंदूर’ स्पॉट किया है.

वेब सीरीज ‘एस्पिरेंट’ एक्टर अभिलाष थपलियाल ने तापसी पन्नू और उनकी बहन शगुन संग फोटोज साझा की हैं. इन फोटोज में तापसी के बॉयफ्रेंड( अब पति) मैथियास बो भी नजर आ रहे हैं. एक्टर की इन फोटोज पर फैंस ने ढेर सारे कमेंट्स करते हुए तापसी की मांग में सिन्दूर स्पॉट किया है. कमेंट करते हुए एक फैन लिखते हैं, ‘तापसी की मांग में सिन्दूर’. वहीं दूसरे फैन ने लिखा, ‘तापसी मैम की शादी हो गई, हमें आज पता चला’. तापसी पन्नू के अन्य फैंस ने उन्हें शादी और होली की ढेर सारी बधाइयां दी हैं.

मिली जानकारी के अनुसार तापसी और बैडमिंटन प्लेयर मैथियास बो ने 23 मार्च को उदयपुर में शादी कर ली. इस कपल की शादी के फंक्शन्स की शुरुआत 20 मार्च से हुई थी और उनकी शादी में सिर्फ करीबी दोस्त और परिवारवाले ही शामिल हुए थे. हालांकि, रिपोर्ट के अनुसार कपल की शादी में अनुराग कश्यप और पवेल गुलाटी शामिल हुए थे.

Related Articles

Back to top button