दिल्लीदेश विदेश

दो दिवसीय भूटान दौरे के लिए निकले पीएम मोदी, क्षेत्रीय मुद्दों पर कर सकते हैं चर्चा

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपने दो दिवसीय भूटान दौरे के लिए रवाना हो गए हैं। पीएम मोदी 22 और 23 मार्च को भूटान के दौरे पर रहेंगे। यात्रा के दौरान पीएम मोदी द्विपक्षीय और क्षेत्रीय मुद्दों पर वार्ता कर सकते है। इससे पहले भूटानी समकक्ष दाशो शेरिंग तोबगे भी 14-18 मार्च तक भारत दौरे पर आए थे। भूटान पहुंचने से पहले पीएम मोदी के स्वागत में पारो हवाई अड्डे पर तैयारियां की गई हैं। पीएम मोदी और भूटानी समकक्ष दाशो शेरिंग तोबगे की तस्वीरें लगी हैं।

पीएम मोदी ने भूटान दौरे को लेकर एक पोस्ट भी साझा किया है। अपने सोशल मीडिया X पर पीएम मोदी ने लिखा ‘मैं भारत-भूटान साझेदारी को और मजबूत करने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लूंगा। मैं भूटान के महामहिम राजा, महामहिम चतुर्थ ड्रुक ग्यालपो और प्रधानमंत्री के साथ बातचीत के लिए उत्सुक हूं।’

Related Articles

Back to top button