Politicsछत्तीसगढ़

सचिन पायलट का बड़ा बयान, कहा – पार्टी में अनुशासन से बाहर काम करने वाले और पार्टी के खिलाफ टिप्पणी करने वालों पर होगी कार्रवाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रभारी सचिन पायलट दो दिवसीय दौरे पर गुरुवार को रायपुर पहुंचे हैं। रायपुर से वे सीधे जांजगीर चांपा के लिए रवाना हो गए। जहां पर वे कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल हुए औऱ लोकसभा चुनाव को लेकर बैठक ली। शुक्रवार को सचिन पायलट रायपुर आएंगे और रायपुर में भी कार्यकर्ता सम्मेलन के साथ साथ लोकसभा चुनाव को लेकर बैठक लेंगे ।

राजनांदगांव लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व सीएम भूपेश बघेल के लिए लगातार कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर नाराजगी सामने आ रही हैं । इस मामले में छग कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट का कहना है कि चुनाव के समय नाराजगी सामने आती हैं । पार्टी में अनुशासन से बाहर काम करने वाले और पार्टी के खिलाफ टिप्पणी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी। शिकायतों की बात है सभी का मैं खुद संज्ञान लूंगा ।

इस मामले में छग कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट का कहना है कि हर सीट पर कई दावेदार होते हैं। लेकिन टिकट सिर्फ एक ही को दिया जा सकता है । छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी सचिन पायलट के मुताबिक छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के 5 लोकसभा प्रत्याशियों के नामों पर मंथन और चर्चा और संवाद CEC में हो चुका है । अभी 6 सीटों के नाम घोषित कर दिए गए हैं। बहुत जल्द ही बाकी के नामों की घोषणा कर दी जाएगी। सचिन पायलट का दावा है कि इस बार अप्रत्याशित परिणाम आएंगे ।

इससे पहले रायपुर एयरपोर्ट पर मीडिया से चर्चा करते हुए सचिन पायलट ने कहा कि केंद्र सरकार कांग्रेस को आर्थिक रुप से चुनाव लड़ने से रोकना चाहती है। इसलिए चुनाव के पहले ही हमारे खाते फ्रीज कर दिए हैं। हम चाह कर भी जनता के द्वारा दिए गए पैसे का उपयोग नहीं कर पा रहे हैं। लिहाजा इस मामले में निर्वाचन आयोग को संज्ञान लेना चाहिए। ताकि देश में निश्पक्ष चुनाव हो सके ।

Related Articles

Back to top button