देश विदेशमध्यप्रदेश

कुत्तों का आतंक: घर के बाहर खेल रहे मासूम को बनाया शिकार, बुरी तरह जख्मी

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में लगातार डाग बाइट के मामले सामने आ रहे हैं। शहर में आवारा कुत्तों का आतंक इतना बढ़ गया है कि हर रोज ये किसी न किसी को अपना शिकार बना रहे हैं। इसी बीच अब आवारा कुत्तों ने एक बार फिर एक मासूम को अपना शिकार बनाया है। कुत्तों के हमले में मासूम बूरी तरह जख्मी हो गया। उसके आंख, मुंह समेत पूरे शरीर में जख्म है। फिलहाल बच्चे को कमला नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना शहर के साइंस सेंटर की पास का है। छह साल का मासूम हूमेर खेल रहा था। इसी दौरान कुत्तों के झुंड ने उस पर हमला कर दिया। कुत्तों ने बच्चे के जबड़े को नोंचा। तीन दांतों भी खा गए। इसके अलावा उसके आंख, मुंह समेत पूरे शरीर में गंभीर चोटें आई है।

बताया जा रहा है कि यह पूरा मामला कल का है। परिजन आज रात नगर निगम नेता प्रतिपक्ष से मदद मांगने पहुंचा तब हुआ मामले का खुलासा हुआ। फिलहाल बच्चे को कमला नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Related Articles

Back to top button