Politicsछत्तीसगढ़

सीएम साय ने कांग्रेस पर कसा तंज, कहा – कांग्रेस में बिखराव है, डूबती नैया है. इनकी नाव में छेद हो रहा, पानी भर रहा

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बस्तर संभाग के दौरे के लिए रवाना हुए. रवानगी से पहले सीएम साय ने रायपुर पुलिस ग्राउंड में पत्रकारों से चर्चा की. इस दौरान उन्होंने अपने दौरा कार्यक्रम को लेकर कहा कि हर बार दंतेवाड़ा से ही चुनाव का आगाज करते हैं.

वहीं से लोकसभा चुनाव की शुरुआत कर रहे हैं. आज दंतेश्वरी माई का आशीर्वाद लेंगे और उसके बाद कार्यकता सम्मेलन में शामिल होंगे. कांग्रेस के प्रत्याशियों के ऐलान नहीं होने पर सीएम साय ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस में बिखराव है, डूबती नैया है. इनकी नाव में छेद हो रहा, पानी भर रहा है. लोग कांग्रेस छोड़कर जा रहे हैं. इतना बिखराव है कि पूर्व सीएम के सामने कार्यकर्ताओं की नाराजगी देखी जा रही है. इतना पीड़ित हैं कि उनके सामने बोलना पड़ रहा कि 5 साल में आपने कार्यकर्ताओं को पूछा नहीं.

Related Articles

Back to top button