Politicsछत्तीसगढ़

बीजेपी अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने की प्रेस कांफ्रेंस, कांग्रेस पर बोला हमला, कहा- कांग्रेस अब तक तय नहीं कर पा रही प्रत्याशी

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के अभी तक प्रत्याशी घोषित नहीं किये जाने पर भाजपा अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने कांग्रेस पर तंज कसा है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस एक उंगली बीजेपी की तरफ करती हैं तो तीन उंगली कांग्रेस की तरफ उठता है. कांग्रेस अभी तक प्रत्याशी तय नहीं कर पा रही है. ये कांग्रेस के लिए चिंतन का विषय है. इसके साथ ही किरण सिंहदेव ने प्रदेश के पांच संभागों में कांग्रेस की प्रेस कांफ्रेंस पर निशाना साधा है।

छत्तीसगढ़ बीजेपी के सहप्रभारी नितिन नबीन तीन दिनों के दौरे पर रहेंगे. नितिन नबीन के दौरे को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने कहा कि सभी कमेटियों की बैठक क्रमवार होगी. आगामी रणनीतियों पर चर्चा की जाएगी. कार्यकर्ता सम्मेलन प्रदेश भर में तेज गति से चल रहा है. 5 वर्षों में जो विकास के कार्य ठप पड़े थे वो चालू हो गया है. सभी कार्यकर्ता लोकसभा की दृष्टि से कार्य कर रहे हैं.

पांच संभागों में कांग्रेस की प्रेस वार्ता पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने कहा कि कांग्रेस जिस मुद्दे को लेकर प्रेस वार्ता कर रही है. उसमें परेशानी क्या है, अच्छी प्रक्रिया है. सबको मालूम रहेगा किस पार्टी को कौन कितना सहयोग कर रहा है. कांग्रेस की छटपटाहट है. मोदी सरकार ने पारदर्शिता सरकार दी है. सरकार की हर काम की जानकारी आम जनता तक जाती है.

Related Articles

Back to top button