NASA ने शेयर की शनि ग्रह की और उसके चांद की तस्वीरें, बताई शनि ग्रह से जुडी बाते – cgtop36.com

Stunning Image Of Saturn And Its Moon By NASA: नासा अक्सर अंतरिक्ष से चौंकाने वाले वीडियो और तस्वीरें साझा करता रहता है, जिनमे अंतिरक्ष की कई ऐसी तस्वीरें होती है जो लोगों को मंत्रमुग्ध कर देती हैं। हर तस्वीर के साथ ही नासा उससे जुड़ी जानकारियां भी सोशल मीडिया पर अपडेट करता रहता है। हाल ही में नासा ने शनि और उसके चंद्रमा की एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की है।
read also- CG News: लगातार बारिश से मलगेर व फूल नदी उफान पर…
सोशल मीडिया पर इस ग्रह और उसके चांद की तस्वीर वायरल हो रही है। वायरल तस्वीर में शनि का एक हिस्सा, उसके छल्ले और कुछ दूरी पर मौजूद उसका चंद्रमा दिख रहा है। यह तस्वीर कैसिनी अंतरिक्ष यान द्वारा लगभग 576,000 मील (927,000 किमी) से खींची गई थी। कैसिनी अंतरिक्ष यान ने वायुमंडल, मैग्नेटोस्फीयर, चंद्रमाओं और छल्लों का अध्ययन करते हुए यह तस्वीर ली थी। पोस्ट के कैप्शन में नासा ने तस्वीर की डिटेल्स डाली है। नासा ने लिखा, ‘शनि के छल्ले एक कोण पर दिखाई देते हैं, जो ग्रह की पीली सतह पर एक पतली रेखा बनाते हैं, जो ऊपर दाईं ओर अंतरिक्ष के कालेपन की ओर बढ़ती है। रिंग के नीचे चंद्रमा मीमास ग्रह के करीब एक छोटे बिंदु के रूप में दिखाई देता है।
‘ सोशल मीडिया पर शनि ग्रह की तस्वीरें शेयर होने के बाद से इसे अब तक 6 लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। कई लोगों ने पोस्ट पर कमेंट भी शेयर किए हैं।
