छत्तीसगढ़

CGNews – बगुले ने किया बच्चे की आंख पर हमला, हमले में बच्चे की एक आंख फूटी


छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में एक घर की बाड़ी में बगुला उतर आया। वहां मौजूद बच्चे बगुले के साथ खेलने लगे। इस दौरान बगुले ने एक बच्चे की आंख पर हमला कर दिया। हमले में बच्चे की एक आंख फूट गई।इलाज के लिए बच्चे को रायपुर रिफर किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, सूरजपुर जिले के ग्राम खोड़ के बाड़ी में बगुला उतर आया। उसे देखकर बच्चों पकड़ लिया और उसके साथ खेलने लगे। इस दौरान बगुले ने एक बच्चे पर हमला कर दिया जिससे उसकी आंख फूट गई। परिजन ने उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर गए जहां से इलाज के बाद उसे रायपुर रिफर किया गया है।



Related Articles

Back to top button