Breaking Newsinh24छत्तीसगढ़

कोरबा – शादी का झांसा देकर युवक ने युवती से छह साल तक किया दुष्कर्म

कोरबा। पुरानी जान-पहचान के बाद शादी का झांसा देकर एक युवक ने युवती से छह साल तक दुष्कर्म किया। शादी नहीं करने पर पीड़िता ने रिपोर्ट लिखाई। मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। सिविल लाइन थाना अंतर्गत कांशीनगर निवासी माखन लाल राठौर (30) का क्षेत्र की एक युवती से 11 साल पहले से जान-पहचान थी।

 छह साल पहले माखन युवती को पसंद करता हूं, शादी करुंगा बोलने लगा। युवती के मना करने पर भी वह नहीं माना और घर आने लगा। मौका पाकर उसने युवती से दुष्कर्म किया। बाद में शादी करुंगा कहकर लगातार दुष्कर्म करता रहा, लेकिन शादी नहीं की।

युवक के इस तरह झांसा देकर धोखा देने पर पीड़िता ने रिपोर्ट लिखाई। पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना में लिया। इसमें अपराध घटित करना पाए जाने पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। न्यायालय से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

Related Articles

Back to top button