वरुण धवन और नताशा दलाल जल्द बनने वाले हैं माता-पिता, प्यारी सी तस्वीर शेयर कर एक्टर ने किया ऐलान |

Varun Dhawan set to become a father: बॉलीवुड के हैंडसम हंक वरुण धवन और उनकी पत्नी नताशा दलाल जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं. वरुण ने रविवार को अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर कर इस खुशखबरी का ऐलान किया, जिसने उनके फैंस और इंडस्ट्री के दोस्तों को खुशी से झूमने पर मजबूर कर दिया. तस्वीर में वरुण अपनी पत्नी नताशा के बेबी बंप को प्यार से चूमते हुए नजर आ रहे हैं. नताशा भी व्हाइट गाउन में बेहद खूबसूरत लग रही हैं. इस तस्वीर के साथ वरुण ने लिखा, “हम प्रेगनेंट हैं, आपकी दुआओं और प्यार की जरूरत है.”
देखें तस्वीर:
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम, इंटरनेट और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.




