नवा रायपुर जंगल सफारी में वन्य प्राणियों के मौत का मामला |

छत्तीसगढ़ की राजधानी स्थित नवा रायपुर के जंगल सफारी में पिछले 2 महीनों के बीच कुल 9 वन्यजीवों की मौत हुई है। जिसमें एक चीतल और 2 काला हीरण की मौत स्वभाविक थी।
वहीं इसमें एक नील गाय की मौत प्रसव के दौरान हुई थी। वहीं यहां अत्यधिक ठंड के कारण दम तोड़ दिया था।इसके साथ ही 2 नील गायों की मौत की वजह आंतरिक चोट बताई जा रही है।साथ ही एक चीतल व एक चौसिंगा की मौत निमोनिया के कारण बताई जा रही है।
Jungle Safari : इसकी जानकारी वन मंत्री केदार कश्यप ने नेता प्रतिपक्ष डॉ. महंत को एक प्रश्न के लिखित उत्तर में दिया है। इस पर वन मंत्री ने बताया कि जंगल सफारी में 2 वन्यप्राणी डॉक्टर को रखा गया है। इसके साथ ही मंत्री ने यह भी बताया कि वन्य जीवों के संबंध में जू कीपर्स के पहली सूचना वन्यप्राणी डॉक्टरों को देते हैं।
आपको बता दें कि इसके साथ ही 17 चोसिंगों की मौत के मामले की जांच के लिए मुख्य वन संरक्षण और सह फील्ड के डायरेक्टर उदंती सीता नदी के द्वारा संगठित की गई है. जिसमें तीन सदस्य तीन ने अपने जांच की रिपोर्ट दी है. हालांकि इसमें कोचिंग शेड्यूल का एक संकटग्रस्त वन्य प्राणी है.



