मध्यप्रदेश

CG News: क्रिकेटर रहाणे ने मुख्यमंत्री साय से की मुलाकात…


Riya Modanwal
CG News: क्रिकेटर रहाणे ने मुख्यमंत्री साय से की मुलाकात…

रायसेन। मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में NH-146 पर एक तेज रफ्तार कार ने नौ लोगों को कुचल दिया था। जिसमें से तीन लोगों ने इलाज के दौरान दम ताेड़ दिया है।

वहीं अब घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। जिसमें तेज रफ्तार कार का कहर देखने को मिला है, कि कैसे तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को उछाला था। दरअसल, रायसेन जिला मुख्यालय के पास NH-146 पर कार ने पहले बाइक सवार लोगों को टक्कर दी थी।

इसके बाद गुमठी में चाय पी रहे लोगों को टक्कर मार दी। जिसके बाद कार 20 फीट की नीचे जा कर पलट गई। इस दुर्घटना में 9 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहीं पांच लोगों की हालत गंभीर हाेने के कारण उन्हें प्राथमिक इलाज देकर भोपाल रेफर कर दिया गया।

read more- रायपुर में मंत्री के बंगले में देर रात चली गोली, जवान की हुई मौत, बंगले में मचा हड़कंप

जहां इलाज के दौरान तीन लोगों ने दम तोड़ दिया। वहीं अब घटना का वीडियो सामने आया है, जिसमें CCTV में साफ नजर आ रहा है कि किस तरह तेज कार ने मोटर साइकिल सवारों को उछाल दिया था। हादसा इतना भयानक था कि इसमें दो लोगों के पैर कटकर दूर जा कर गिर गए थे।

कार ड्राइवर सहित दो अन्य गंभीर घायलों की मौत हो गई। ये पूरा हादसा विगत गुरुवार के दिन घटना स्थल के सामने बने बेयर हाउस मे लगे CCTV कैमरे में कैद हुआ जो आज सामने आया है।

CG News: क्रिकेटर रहाणे ने मुख्यमंत्री साय से की मुलाकात…
cgtop36.com | Cgtop36 Chhattisgarh exclusive news web portal.

Related Articles

Back to top button