छत्तीसगढ़

महादेव सट्टा ऐप के प्रमोटर और फरार आरोपी सौरभ चंद्राकर पर इनाम घोषित, इतने रुपए देगी दुर्ग पुलिस


चर्चित महादेव सट्टा ऐप के प्रमोटर और फरार आरोपी सौरभ चंद्राकर पर दुर्ग पुलिस ने इनाम घोषित किया है। आरोपी की जानकारी देने वाले को दुर्ग आईजी के द्वारा 25 हजार और एसपी के द्वारा 10 हजार का नगद पुरस्कार दिया जाएगा। साथ ही गोपनीय जानकारी देने वाले के लिए पुलिस ने सरकारी नंबर भी जारी किया है। मालूम हो कि देश भर में मशहूर महादेव सट्टा किंग सौरभ चंद्राकर पर दुर्ग के जामुल थाना सहित प्रदेश के कई जिलों में अपराध दर्ज है। दुर्ग और रायपुर पुलिस लगातार आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर उसकी पड़ताल कर रही है।

पुलिस अधीक्षक जिला दुर्ग मोबाईल नंबर 9479192002, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) मो. नं- 9479192003, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (अपराध) मो. नं- 9479192017, नगर पुलिस अधीक्षक छावनी, मो. नं. – 9479192007, थाना प्रभारी जामुल मो. नं.- 9479192026 सम्पर्क कर सकते है।

महाठग सौरभ चंद्राकर (Saurabh Chandrakar) की शादी में नाचकर कैश पाने वाले बॉलिवुड स्टार्स पर ऐक्शन की शुरुआत हो गई है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने दिल्ली और मुंबई में कुछ सेलिब्रिटीज के मैनेजर्स (Managers of Celebrities) को टारगेट करते हुए छापेमारी की है। इसमें 2.5 करोड़ रुपए कैश मिलने की जानकारी सामने आई है। मनी लॉन्ड्रिंग ऐक्ट में वांछित सौरभ चंद्राकर ने सट्टेबाजी महादेव ऐप के जरिए हजारों करोड़ रुपए की कमाई की और दुबई में अपनी शादी पर 200 करोड़ रुपए लुटाए।

ऑनलाइन सट्टेबाजी प्लेटफॉर्म महादेव बुक ऐप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर ने इसी साल फरवरी में दुबई में शादी की थी. इस शादी में शामिल होने वाले 17 हस्तियों को ED द्वारा जांच के दायरे में घेर लिया गया है. ED के मुताबिक, सौरभ ने अपनी शादी पर 200 करोड़ रुपये खर्च किए थे. इस राशि का एक बड़ा हिस्सा बॉलीवुड हस्तियों को दिया गया जिन्होंने दुबई की शादी में हिस्सा लिया. अब उन्हें पूछताछ के लिए ईडी द्वारा बुलाया जा सकता है, टाइगर श्रॉफ, सनी लियोन, गायिका नेहा कक्कड़ सहित कई पॉपुलर लोगों का नाम लिस्ट में शामिल है.

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने महादेव ऑनलाइन बुक मामले में दो और लोगों को गिरफ्तार किया है। यह जानकारी ईडी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करके दी है। गिरफ्तार किए गए लोगों में नितिन टिबरेवाल और अमित अग्रवाल शामिल है। गिरफ्तार आरोपियों को विशेष न्यायालय, रायपुर के समक्ष पेश किया गया, जिन्होंने दोनों आरोपियों को 17.01.2024 तक 5 दिनों के लिए ईडी हिरासत में भेज दिया है।



Related Articles

Back to top button