छत्तीसगढ़
लक्ष्मी नारायण देव आज पंचतत्व में होंगे विलीन, CM साय समेत भाजपा के कई नेता अंतिम होंगे शामिल… |

रायपुर। छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव के पिता लक्ष्मी नारायण देव का बुधवार को निधन हो गया। वे 104 साल के थे। जगदलपुर के वृंदावन कॉलोनी में अपने निवास में उन्होंने अंतिम सांस ली।
आज गुरुवार 18 जनवरी को सुकमा में उनके गृहग्राम में शव का अंतिम संस्कार किया जाएगा। CM विष्णुदेव साय समेत भाजपा के कई नेता अंतिम संस्कार में शामिल होंगे।
read more- 7 फरवरी को अयोध्या धाम में श्री रामलला दर्शन योजना अंतर्गत पहला जत्था दुर्ग से होगा रवाना…
किरण सिंहदेव के करीबियों ने बताया कि लक्ष्मी नारायण देव (104) पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे। 17 जनवरी की सुबह 10 से 11 बजे के बीच उन्होंने अंतिम सांस ली।
उनके बेटे जयदेव के वृंदावन कॉलोनी स्थित घर में लक्ष्मी नारायण देव का निधन हुआ।



