छत्तीसगढ़

शौच के लिए गए बुजुर्ग को हाथी ने कुचला, हुई मौत… |


जशपुर। जिले में जंगली हाथियों का आतंक लगातार जारी है. यहां हाथी ग्रामीणों के घरों और किसानों के फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं. इस बीच आज हाथी के हमले से फिर एक ग्रामीण की मौत हो गई है.

मृतक की पहचान मधुसूदन कवर के रूप में हुई है. इसकी सूचना मिलते ही वन अमला मौके के लिए रवाना हो गए हैं. घटना बगीचा वनपरिक्षेत्र के जुरगुम गांव की है.

read more- CG News: धान के कोठार में सो रही महिला पर तेंदुए का हमला, सर धड़ से अलग…

मिली जानकारी के अनुसार, जुरगुम खम्हार पारा निवासी मधुसूदन कवर आज भोर में शौच के लिए घर से सौ मीटर दूर निकले थे. इस दौरान अचानक बाड़ी की ओर से आए हाथी ने वृद्ध को कुचल दिया. इससे वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई.



Related Articles

Back to top button