नाबालिक के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को बैंगलोर कर्नाटक से गिरफ्तार |

गिरिश गुप्ता गरियाबंद:- मामला थाना छुरा का ग्राम रसेला का है जहा दो नाबालिक बहने बिना बताये घर से चली गई थी परिजनों को नाबालिक लडकियो के घर एवं परिवार में नहीं होने पर खोजबीन किया गया। नाबालिक लड़कियों का कोई पता नही चलने पर थाना छुरा में रिपोर्ट दर्ज करायी गई। छुरा पुलिस द्वारा नाबालिक के पिता के रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
मामला गंभीर होने से पुलिस कप्तान उमनि / वरिष्ठ पुलिस जिला गरियाबंद अमित तुकाराम काम्बले के निर्देशन में तथा मार्गदर्शन में थाना प्रभारी प्रशिक्षु डीएसपी प्रवीण भारती के द्वारा संदेही एवं नाबालिक लडकियो के मो.न. के लोकेशन के आधार पर विशेष टीम का गठन कर बैंगलोर कर्नाटक रवाना किया गया।
सुचना पर ईट भटटा में मजदुरी कर रहे बालिकाओं को ग्राम ददलापुर थाना डोडावलापुरा बैंगलोर कर्नाटक में दस्तयाव किया गया। संदेही आरोपी टंकेश्वर पिता स्व० खिलावन विश्वकर्मा उम्र 23 वर्ष साकिन खरहरी थाना गरियाबंद जिला गरियाबंद (छ०ग०) को गिर० कर न्यायिक रिमाण्ड पर दिनाँक 07.01.24 को जेल भेजा गया।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी प्रशिक्षु डीएसपी प्रवीण भारती के नेतृत्व में उनि दिलीप मेश्राम, प्र०आर० 510 गंगाराम कोर्राम, प्र०आर० 233 जयप्रकाश मिश्रा व महिला पुलिस बल की सराहनीय भूमिका रही।
-:: गिरफ्तार आरोपी ::-
टंकेश्वर पिता स्व० खिलावन विश्वकर्मा उम्र 23 वर्ष साकिन खरहरी थाना गरियाबंद जिला गरियाबंद (छ०ग०)




