छत्तीसगढ़

नक्सलियों ने किया हमला, ताबड़तोड़ कार्यवाही से भाग खड़े हुए नक्सली


सुकमा : जिले के थाना चिंतलनार क्षेत्र अंतर्गत मोरपल्ली के जंगलों के आस पास नक्सलियों की सूचना पर जवानों की एक पार्टी को वहां रवाना किया गया था। वहां मौजूद नक्सलियों ने जवानों को आता देख उनके ऊपर हमला कर दिया। जवानों ने भी बिना देर किए नक्सलियों के ऊपर जवाबी फायरिंग करना शुरू कर दी। जवानों की फायरिंग के बाद नक्सली फरार हो गए।

बताया जा रहा है कि 201 वाहिनी कोबरा एवम जिला बल की संयुक्त टीम नक्सल विरोधी अभियान पर रवाना हुई थी। अभियान के दौरान नक्सलियों द्वारा मोरपल्ली के पास सुरक्षा बलों को हानि पहुंचाने के लिए बीजीएल सेल से हमला किया गया किंतु सुरक्षा बलों द्वारा नक्सलियों को इसका मुंह तोड़ जवाब दिया गया।

जवानों के नक्सलियों पर भारी पड़ने पर नक्सली जंगल में पहाड़ियों का सहारा लेकर भाग खड़े हुए। सुरक्षा बलों द्वारा इलाके को अपने कब्जे में लेकर गहन सर्च किया गया। सर्चिंग उपरांत सभी टीमें सकुशल कैंप वापस आ गईं।



Related Articles

Back to top button