ब्रेकिंग – लगातार बढ़ रहे मरीज ने बढ़ाई चिंता, 14 कोरोना मरीज छत्तीसगढ़ में सक्रिय

रायपुर। 14 कोरोना मरीज छत्तीसगढ़ में सक्रिय है. 26 दिसंबर को जारी कोरोना बुलेटिन के मुताबिक दुर्ग में चार और रायपुर में एक संक्रमित मरीज फिर मिले है. अब एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 14 हो गई है. वहीं सभी संक्रमित मरीजों की रिपोर्ट की जीनोम सिक्वेसिंग के लिए सैंपल को एम्स में भेजे गए है.
बता दें कि प्रदेश में कोरोना नियंत्रण में है. स्वास्थ्य विभाग एक्टिव मोड में काम कर रही है. लोगों से मास्क लगाने की अपील कर रही है. वही देश के कई राज्यों में एक बार फिर कोरोना का ग्राफ तेजी से बढ रहा है. अलग अलग राज्यों से लगातार नए मरीजों की पुष्टि हो रही है.
आज 05 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ की पहचान हुई। #ChhattisgarhFightsCorona@ChhattisgarhCMO @vishnudsai @ArunSao3 @vijaysharmacg pic.twitter.com/drBJdkXWve
— Health Department CG (@HealthCgGov) December 26, 2023




