छत्तीसगढ़

नए साल पर पार्टी का है प्‍लान तो पहले जान लें अपने राज्य में लगी पाबंदियां…. |


रायपुर। कलेक्टर डा. सर्वेश्वर भुरे ने नव वर्ष के अवसर पर होने वाले आयोजनों तथा 31 दिसंबर की शाम को शहर की कानून व्यवस्था को लेकर अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि नव वर्ष के पूर्व संध्या को शहर में शांति व्यवस्था बनी रहे। शहर के प्रमुख सड़कों पर यातायात व्यवस्था अच्छी हो।

आम नागरिकों को किसी भी प्रकार की परेशानियों का सामना न करना पड़े। नव वर्ष पर आयोजन रात्रि सवा 12 बजे की समयावधि के भीतर किया जाए। उन्होंने हुड़दंग करने वाले तत्वों पर नजर रखने त्वरित व कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

कलेक्टर ने कहा कि पुलिस विभाग शहर के चिन्हित इलाके जैसे तेलीबांधा, वीआइपी रोड, नवा रायपुर सहित अन्य स्थानों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम करें और निरंतर गश्त करें। चौक-चौराहों पर जमावड़ा लगाने वाले, शराब पीकर वाहन चलाने वाले, दोपहिया वाहनों पर दो से अधिक सवारी, तेज गति से वाहन चलाने वालों, तेज हार्न बजाने वालों पर रोक लगाएं और कड़ी कार्रवाई की जाए।

read more- CG News: गैंगस्टर तपन सरकार के घर पुलिस ने की छापेमारी…

डा. भुरे ने कहा कि जो भी होटल, रेस्टोरेंट में ऐसे आयोजन, जिसका स्वरूप बड़ा हो और बड़ा कलाकार शामिल हो, उन्हें एक निश्चित मापदंडों के आधार पर अनुमति दी जाए और उन्हें चेतावनी दी जाए कि उनके आयोजनों में किसी प्रकार की अशांति, नशाखोरी न हो और आयोजन ऐसा हो जिससे वहां शामिल होने वाले लोगों को कोई असुविधा न हो।

बड़े होटलों में सीसीटीवी से नजर

कलेक्टर ने कहा कि विशेष रूप से चौक-चौराहों बड़े आयोजनों वाले होटल, रेस्टोरेंट पर सीसीटीवी और कैमरों के माध्यम से नजर रखी जाएगी और किसी प्रकार का गड़बड़ी करने पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर ने कहा कि शहर के विभिन्न संदिग्ध स्थान जहां पर नशे की सामाग्री मिलने की सूचना हो और नशाखोरी-अड्डेबाजी की जा रही हो वहां पर कड़ी जांच करे और ऐसे अपराधिक तत्वों पर कार्रवाई करें। एनजीटी के गाइडलाइन के अनुसार आतिशबाजी करने के निर्देश दिए गए हैं।



Related Articles

Back to top button