मध्यप्रदेश
बदमाशों ने बीच राह में युवक को चाकू मार कर हुए फरार, घायल युवक का इलाज जारी… |

जबलपुर में कार सवार बदमाशों ने युवक को चाकू मार दिया। वारदात रानीताल इलाके के गेट नंबर एक के समीप हुई है। चाकूबाजी की वारदात को अंजाम देने के बाद कार सवार आरोपी भाग निकले।
read more- CG News: विकसित भारत संकल्प यात्रा में जनभागीदारी के मामले में छत्तीसगढ़ देश के अग्रणी राज्यों में शामिल…
हमले में अरुण रैकवार नाम का युवक घायल हुआ। घायल टेलीग्राफ गेट नंबर एक के पास पान की दुकान चलाता है। हमले के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।
घायल को इलाज के लिए निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया। घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज खंगालने में पुलिस जुटी है।




