छत्तीसगढ़
नौकरी के नाम पर लोगों से ठगी, शिकायत दर्ज… |

बस्तर। जिले में डाटा एंट्री ऑपरेटर के पद पर भर्ती के लिए पात्र और अपात्र अभ्यर्थियों की सूची जारी हो गई है। अब अपात्र अभ्यर्थियों को ट्राइबल डिपार्टमेंट में किसी तरह से नौकरी लगवाने के नाम पर ठग लगातार उन्हें कॉल कर रहे हैं।

उन्हें नौकरी लगवाने का लालच देकर उनसे पैसे ठगने की कोशिश की जा रही है। इस मामले में सिटी कोतवाली पुलिस से शिकायत की गई है। आदिवासी विकास विभाग के अधिकारी ने इस मामले की लिखित शिकायत पुलिस और कलेक्टर से की है।
read more- CG BREAKING: PCC चीफ दीपक बैज ने सीएम विष्णुदेव साय को लिखा पत्र…
उन्होंने अपने लेटर में लिखा है कि डाटा एंट्री ऑपरेटर की पात्र और अपात्र अभ्यर्थियों की सूची पोर्टल पर जारी कर दी गई है। जिसके बाद 2-3 अलग-अलग मोबाइल नंबर से कई अपात्र अभ्यर्थियों के पास फोन आया है। फ्रॉड ने कहा कि पैसे दो, तो नाम अपात्र सूची से पात्र में आ जाएगा।




