छत्तीसगढ़

CG NEWS : छत्तीसगढ़ में अब केंद्र के NGDRS से होगी रजिस्ट्री, आदेश जारी…


Riya Modanwal
CG NEWS : छत्तीसगढ़ में अब केंद्र के NGDRS से होगी रजिस्ट्री, आदेश जारी…

CM विष्णुदेव साय ने बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री ने रजिस्ट्री में भारत सरकार का एनजीडीआरएस लागू कर दिया है। छत्तीसगढ़ में 2016 से झारखंड की आईटी सौल्यूशन कंपनी रजिस्ट्री कर रही थी। कंपनी के साथ जो करार हुआ, उसमें भी अफसरों ने बड़ा खेला किया।

read more- CG News: उदंती सीतानदी अभ्यारण्य में 200 हेक्टेयर वन भूमि पर कब्जा करने वाले लोगों को जारी हुआ नोटिस…

पर पेज के 60 रुपए के हिसाब से रजिस्ट्री शुल्क तय किया था, मगर उसमें यह उल्लेख नहीं था कि पेज किसे माना जाएगा। लिहाजा, कंपनी स्टांप पेपर को भी पेज मान पैसा वसूल रही थी। बहरहाल, पंजीयन विभाग के खटराल अधिकारियों ने बीओटी का समय 2021 में समाप्त हो जाने के बाद भी कंपनी को एक्सटेंशन देकर अपराधिक कृत्य किया।

तत्कालीन पंजीयन सचिव निरंजन दास ने एकमुश्त डेढ़ साल का एक्सटेंशन देकर कंपनी को 60 करोड़ से अधिक का फायदा पहुंचाया।

CG NEWS : छत्तीसगढ़ में अब केंद्र के NGDRS से होगी रजिस्ट्री, आदेश जारी…
cgtop36.com | Cgtop36 Chhattisgarh exclusive news web portal.

Related Articles

Back to top button