छत्तीसगढ़

दर्दनाक हादसे में युवक की मौके पर मौत… |


रायगढ़। दर्दनाक हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई है. जानकरी के अनुसार, पूंजीपथरा थाना अंतर्गत तराईमाल एनआर प्लांट के पास ट्रेलर ने मोपेड सवार युवक को अपनी चपेट में ले लिया. जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई. मृतक की पहचान काली मंदिर घरघोड़ा पुजारी परिवार अभिषेक पंडा के रूप में हुई है.

read more- रायगढ़ – डंपर की चपेट में आने से बाईक सवार दो युवकों की मौके पर मौत

घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक कृष्णकांत सिंह दल बल के साथ घटना स्थल पहुंचकर पंचनामा कार्रवाई करते शव को पीएम के लिए भेजवा दिया है. पूंजीपथरा पुलिस ने घटनाकारित चालक और ट्रेलर वाहन क्रमांक cg 10 bj 3678 को थाना लाकर आगे की कार्रवाई कर रही है.



Related Articles

Back to top button