छत्तीसगढ़
नेशनल हाईवे 130c मे ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की दर्दनाक मौत पति हुआ घायल… |

गिरिश गुप्ता/ गरियाबंद:- जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहंा तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी है। इस हादसे में बाइक सवार महिला की मौत हो गई है।
जानकारी के अनुसार गरियांद नेशनल हाइवे 130 सी पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार महिला को कुचल दिया है। इस हादसे में महिला की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कोडोहरदी मार्ग से महिला अपने पति के साथ बाइक में सवार को जिला मुख्यालय किसी काम से जा रही है।
read more- राजधानी रायपुर में दिनदहाड़े चली गोली, व्यापारी को जान से मारने की कोशिश
इसी दौरान ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। ट्रक की टक्कर से बाइक पर सवार महिला नीचे गिर गई और महिला की सिर ट्रक के पिछले चक्के में आ गई। बुरी तरह से सिर कुचल जाने से महिला की मौत हा गई। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



