छत्तीसगढ़
कल 7 मंत्री लेंगे शपथ, इनडोर स्टेडियम में तैयारी जोरों पर… |

रायपुर। छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी ने ऐतिहासिक जीत के बाद सीएम और दो डिप्टी का शपथ ग्रहण हो गया। वहीं साय मंत्रिमंडल का विस्तार कल शाम को होगा। नए मंत्री शपथ लेंगे। जानकारी के मुताबिक इनडोर स्टेडियम में शपथ ग्रहण समारोह होगा।
read more- CG News: CM विष्णुदेव साय कुछ ही देर में पहुंचेंगे लोरमी, गुरूघासीदास जयंती पर सामाजिक कार्यक्रम में लेंगे हिस्सा…
इसकी तैयारी जोरों पर चल रही है। साय मंत्रिमंडल में बृजमोहन अग्रवाल, अजय चंद्राकर, राजेश मूणत , केदार कश्यप, ओपी चौधरी सहित कुछ नए विधायक मंत्री पद की शपथ लेंगे। नए मंत्रियों की सूची आज रात या कल सुबह जारी हो सकती है।





