जवानों ने नक्सलियों को खदेड़ा, कैंप छोड़ भागे माओवादी… |

बीजापुर: बीजापुर जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां पेददा कोरमा के जंगलों में जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है. मुठभेड़ में जावन नक्सलियों पर भारी पड़े और नक्सली कैंप छोड़ भाग निकले.
जिसेक बाद जवानों ने नक्सल कैंप को ध्वस्त कर दिया है. नक्सलियों के कैंप से भारी मात्रा में विस्फोटक और दवाईयां समेत कई अन्य सामग्री बरामद की गई है. जानकारी के मुताबिक, डीआरजी को, नक्सली कमांडर व गंगालूर एरिया कमेटी के सचिव दिनेश मोड़ियम, गंगालूर एलओएस कमाण्डर दुला कारम की मौजूदगी की सूचना मिली थी.
जिसके बाद डीआरजी, बस्तर फाइटर, एसटीएफ और कोबरा के जवान सर्च ऑपरेशन पर निकले थे. तभी करीब सुबह 8 बजे बीजापुर के पेददा कोरमा के जंगलों में गंगालूर एरिया कमेटी माओवादियों के साथ डीआरजी, बस्तर फाइटर, एसटीएफ और कोबरा 202, 210 के जवानों के साथ मुठभेड़ शुरू हुई.
जवानों को खुद पर भारी पड़ता देख नक्सली कैंप छोड़ भाग खड़े हुए. इस मुठभेड़ में जवानों ने नक्सलियों के कैम्प ध्वस्त कर दिए है. इसके अलावा कैंप से भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री, दवाईयां, माओवादी संगठन के प्रचार-प्रसार की सामग्री, और कई अन्य सामग्री बरामद किया गया है. इसके बाद जवान सर्चिंग अभियान चाला रहे हैं.



