अरुण साव और नारायण चंदेल ने बीजेपी पर्यवेक्षकों से की मुलाकात, 12 बजे होगी बैठक

रायपुर। अरुण साव और नारायण चंदेल ने रायपुर पहुंचे बीजेपी पर्यवेक्षकों से मुलाकात की. दरअसल सीएम चुनने 2 बजे विधायक दल की बैठक रखी गई है. रायपुर भाजपा कार्यालय में सभी विधायक और बीजेपी के वरिष्ठ नेता पहुंचे है.
बता दें कि छत्तीसगढ़ में बीजेपी की प्रचंड जीत के बाद सीएम चेहरे को लेकर सवालों और अटकलों का बाजार गर्म है। दिल्ली में मेल-मुलाकातों का दौर चलने के बाद भी इस सस्पेंस से पर्दा नहीं उठ पाया है कि सीएम फेस कौन होगा?
#WATCH छत्तीसगढ़ के लिए भाजपा पर्यवेक्षक और केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल, अर्जुन मुंडा, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत गौतम और छत्तीसगढ़ भाजपा प्रमुख अरुण साव ने रायपुर में भाजपा कार्यालय में मुलाकात की। pic.twitter.com/4Dqqf5pTc1
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 10, 2023
पिछले 6 दिन से दिल्ली से लेकर रायपुर तक बस एक ही सवाल इस बार सीएम चेहरा कौन? आदिवासी, ओबीसी या कोई और? बहरहाल इस सवाल का जवाब या सस्पेंस से पर्दा अगले कुछ घंटे में उठ जाएगा।




