CG News: 20 नक्सलियों ने किया सरेंडर, 5 महिलाएं शामिल, एसपी से कही ये बात…

Riya Modanwal
CG News: 20 नक्सलियों ने किया सरेंडर, 5 महिलाएं शामिल, एसपी से कही ये बात…
सुकमा. छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में एक साथ 20 नक्सलियों ने सरेंडर कर दिया है. इन आत्मसमर्पित नक्सलियों में 5 महिलाएं भी शामिल हैं. ये यहां के जंगल में लंबे समय से सक्रिय थे और कई वारदात में भी इनकी संलिप्तता रही है.
आत्मसमर्पण के दौरान एसपी ने उनसे बातचीत भी की. पुलिस और सुरक्षाबलों के जवानों के साथ उनका मुठभेड़ चलते रहता है. समय-समय पर सड़कों को काटने के अलावा आईईडी प्लांट कर ब्लास्ट करना इनका रूटीन है. वहीं पिछले कुछ समय से सुरक्षा बलों द्वारा अंदरूनी इलाकों में घुसकर कैंप खोले जा रहे हैं
read more- CG News: कल होगी भाजपा विधायक दल की बैठक, अरुण साव ने कहा – जहां कांग्रेस होगी वहां क्राइम होगा…
और फिर सर्चिंग का दायरा भी बढ़ रहा है. इसके चलते नक्सली भी बैकफुट पर हैं. ऐसे में या तो वे दूसरे इलाकों में पनाह ले रहे हैं या फिर आत्मसमर्पण कर पुनर्वास योजनाओं का लाभ ले रहे हैं. इसी कड़ी में इन नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है. इस दौरान जिले के एसपी किरण चव्हाण और एडिशनल एसपी भी मौजूद रहे.
उनके समक्ष नक्सलियों ने बताया कि वे सरकार के पुनर्वास योजनाओं और विकास कार्यों से प्रभावित हुए हैं. इसी वजह से उन्होंने आत्मसमर्पण किया है.
CG News: 20 नक्सलियों ने किया सरेंडर, 5 महिलाएं शामिल, एसपी से कही ये बात…
cgtop36.com | Cgtop36 Chhattisgarh exclusive news web portal.




