छत्तीसगढ़

बुलडोजर कार्रवाई पर राजेश मूणत के बयान पर कही ये बात… |


रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत हुई है। वहीं हार के बाद विकास उपाध्याय का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि, जनता ने जो जनादेश दिया है, उस पर काम करेंगे, बैठक करेंगे समीक्षा करेंगे।

कहां चूक हुई है उस पर भी समीक्षा करेंगे. 5 साल हमने भूपेश बघेल सरकार में काम किया है. किसानों के लिए, गरीबों के लिए, मजदूरों के लिए काम किया है, अब जनता ने हमें जनादेश दिया है, 5 साल हम विपक्ष के रूप में आगे काम करेंगे. विकास उपाध्याय ने कहा, भाजपा की विचारधारा धर्म से धर्म को और भाई से भाई को लड़ाना है।

read more- CG NEWS : बेमौसम बारिश से खेत-खलिहान में धान की फसलों को हो रहा भारी नुकसान…

अधिकारियों की सक्रियता पर भाजपा नेता राजेश मूणत के बयान पर पूर्व संसदीय सचिव व विधायक विकास उपाध्याय ने कहा, कांग्रेस ने कभी गलत काम का संरक्षण नहीं किया. कांग्रेस ने सत्ता का घमंड नहीं किया, हालांकि गलत चीजों को हटाना चाहिए, लेकिन अपने व्यक्तिगत स्वार्थ के लिए दुश्मनी ना निकाली जाए. सही काम करेंगे तो जनता भी आपका समर्थन करेगी. हम सड़क की लड़ाई लड़ेंगे.

बुलडोजर कार्रवाई पर राजेश मूणत के बयान पर उपाध्याय ने कहा कि, भाजपा की सोच इसी तरह की है। 15 साल तक उन्होंने कितने लोगों का मकान तोड़ा. भाजपा के चुनाव जीतने के बाद क्राइम रुकना था, लेकिन दो दिनों के भीतर फिर क्राइम की घटना हुई। भाजपा की विचारधारा धर्म से धर्म को लड़ाना है, भाई से भाई को लड़ाना हैं।



Related Articles

Back to top button