छत्तीसगढ़

दुपहिया में पत्थर लेकर आई युवती, दूसरी ने बनाया वीडियो, युवक ने शुरू की घर में पत्थरबाजी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद |


दुर्ग। जिले से पत्थरबाजी का एक वीडियो सामने आया है. पूरा मामला कुम्हारी का है. यहां देर रात करीब 2.40 बजे दो युवक प्रार्थी के घर के पास पहुंचे.

थोड़ी देर में दो युवतियां अपने दुपहिया वाहन में पत्थर लेकर पहुंचती है. इसके बाद एक साथ घर में पत्थरबाजी शुरू हो जाती है. प्रार्थी प्रतीक चौहान ने इसकी शिकायत कुम्हारी थाने में की है. प्रार्थी के मुताबिक वे पत्थरबाजी करने वाले आरोपियों को नहीं जानता है

read more- “मेरे बारे में गलत अफवाह ना फैलायें”, ओपी चौधरी ने सोशल मीडिया में क्यों लिखी ये बातें..

और उनका किसी से कोई विवाद भी नहीं है. लेकिन इस घटना के बाद उनका पूरा परिवार काफी परेशान है. ये घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है और प्रार्थी ने पुलिस को इसे दिखाया है.



Related Articles

Back to top button